MP में मौसम फिर बदला, दिन-रात के तामपान में बड़ा अंतर, जानें जेट हवाओं का असर

Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है. शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान बढ़ा व रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई.

भोपाल में शुक्रवार दिन के तापमान में उछाल देखा गया.
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
- भोपाल में दिन का तापमान स्थिर, रात का तापमान गिरा
- शहडोल में सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज
भोपाल. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर का तापमान उत्तर-पूर्वी व जेट स्ट्रीम हवाओं ने बढ़ा दिया है. शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा. हालांकि, रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन-रात के तापमान में इसी प्रकार उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है. दिन में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.
ऐसा रहा अधिकतम तापमान
प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो खरगोन का तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त खंडवा में 32.1 डिग्री, बड़वानी में 31.8 डिग्री, रतलाम में 30 डिग्री और देवास में 29.9 डिग्री दर्ज हुआ. हवा के रुख में परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पारा गिरने लगा है. लोगों को सर्दी से थोड़े समय के लिए मिली राहत के बाद सर्दी का एक दौर फिर आ गया है.
ऐसा रहा न्यूनतम तापमान
गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं भोपाल और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 2.4-3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से मौसम में इस प्रकार बदलाव देखा गया है.
तेजी से गिरा रात का पारा
प्रदेश के पांच सबसे कम तापमान वाले शहरों में शहडोल के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 5.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा गिरवर (शाजापुर) में 7.2 डिग्री, सीहोर/राजगढ़ में 7.4 डिग्री, उमरिया में 7.5 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 28.4 डिग्री | 8.4 डिग्री | 123 |
इंदौर | 29.1 डिग्री | 13.4 डिग्री | 152 |
जबलपुर | 29.3 डिग्री | 9 डिग्री | 104 |
ग्वालियर | 29.5 डिग्री | 10 डिग्री | 104 |
उज्जैन | 30.5 डिग्री | 10.8 डिग्री | 118 |
Bhopal,Madhya Pradesh
February 15, 2025, 06:42 IST
