दिल्ली-NCR में कल से बादलों की आवाजाही के साथ चलेंगी धूल भरी हवाएं

Last Updated:
Delhi- NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 28 मार्च से धूल भरी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट होगी. जिससे थोड़ा बहुत गर्मी से राहत मिलने …और पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में बढ़ रही गर्मी
हाइलाइट्स
- दिल्ली में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान.
- 28 मार्च से धूल भरी हवाएं चलेंगी.
- गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं.
दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत : दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से गर्मी का सितम बेहद ज्यादा बढ़ गया है. पसीने के साथ ही लोग चिलचिलाती धूप से काफी परेशान नजर आने लगे हैं. दिन और रात दोनों वक्त लोगों को गर्मी अब काफी परेशान कर रही है. गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ऐसे में आज भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि नोएडा का 38, गाजियाबाद का 37 और गुड़गांव का भी 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि के मुताबिक आज 27 मार्च को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी. तापमान आज 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दिल्ली में रह सकता है. पूरे दिल्ली एनसीआर में दिल्ली बेहद गर्म रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज दिन बेहद गर्म रहने वाला है, जबकि कल 28 मार्च से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इसके बाद से तापमान में भी गिरावट देखने के लिए मिलेगी. 28 मार्च तक अधिकतम तापमान दिल्ली का 36 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा. उन्होंने बताया कि 28 मार्च के बाद एक अप्रैल तक मौसम पूरी तरह से साफ होगा. हालांकि हवाएं चलती रहेगी और बादलों की आवाजाही बीच-बीच में लगी रहेगी. जिससे यह कहा जा सकता है कि मौसम मिला-जुला रहेगा लेकिन गर्मी से कोई राहत मिलती हुई अभी नजर नहीं आ रही है. तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन उससे बहुत ज्यादा असर गर्मी पर नहीं पड़ेगा.
एक अप्रैल से भी मौसम साफ दिख रहा है यानी सुबह से ही धूप रहेगी और मौसम बेहद गर्म रहेगा.
आज का तापमान
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
दिल्ली | 39/20 | 424 |
नोएडा | 38/21 | 156 |
गाजियाबाद | 37/19 | 169 |
गुरुग्राम | 37/20 | 166 |
